शिमला: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा की

अक्टूबर 8, 2025 - 15:00
 0  1
शिमला: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा की

शिमला: मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्तूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के संबंध में बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि यह एक राजकीय कार्यक्रम होगा जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद रजनी पाटिल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, सचिव जीएडी राजेश शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

MEDIA: TEXT
PLATFORM: WEBSITE/ YOUTUBE/ FACEBOOK/ WHATSAPP CHANNEL 
SOURCE: DIPR HP
LANGUAGES: HINDI/ ENGLISH/ PUNJABI

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद पसंद 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
उदास उदास 0
वाह वाह 0
Good Media As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.