शिमला: केवल सिंह पठानिया ने सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का जताया आभार

शिमला: केवल सिंह पठानिया ने सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री का जताया आभार
उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कांगड़ा जिले के लिए 218 करोड़ रुपये की सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना को स्वीकृति देने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 21 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे, जिससे इस क्षेत्र की 337 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी और छह ग्राम पंचायतों हारचक्कियां, मनई, भूपलाहड़, परगोड़, ठेहड़ और लपियाणा के 10 गांवों की आबादी को लाभ मिलेगा। केवल सिंह पठानिया ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि शाहपुर क्षेत्र में हाल की वर्षा से प्रभावित पेयजल परियोजनाएं जल्द बहाल कर दी जाएंगी। रजोल, अन्सूई, शाहपुर, बागड़ू बसनोल और प्रमण स्यूंह में पेयजल योजनाएं वर्षा के कारण प्रभावित हुई हैं। बैठक में सचिव जल शक्ति विभाग राखिल काहलों और प्रमुख अभियंता अंजू भी उपस्थित थीं।
MEDIA: TEXT
PLATFORM: WEBSITE/ YOUTUBE/ FACEBOOK/ WHATSAPP CHANNEL
SOURCE: HPIPR PRESS
LANGUAGES: HINDI/ ENGLISH/ PUNJABI
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






