शिमला: 13 अक्टूबर को शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण, तैयारियों की मुख्यमंत्री सुक्खू ने की समीक्षा
शिमला: 13 अक्टूबर को शिमला में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का होगा अनावरण, तैयारियों की मुख्यमंत्री सुक्खू ने की समीक्षा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर 13 अक्टूबर को आयोजित होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। यह एक राजकीय कार्यक्रम होगा, जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी एवं सांसद रजनी पाटिल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन में कोई कमी न रहे और सभी तैयारियां तय समयसीमा में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता और व्यवस्थित बनाने पर भी जोर दिया। बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
MEDIA: AUDIO, VIDEO & TEXT
PLATFORM: WEBSITE/ YOUTUBE/ FACEBOOK/ WHATSAPP CHANNEL
SOURCE: BUREAU
LANGUAGES: HINDI/ ENGLISH/ PUNJABI
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






