शिमला: मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, राहत कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

शिमला: मुख्यमंत्री ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया, राहत कार्यों में तेज़ी लाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुक्खु ने कहा – सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ी है, हर संभव सहायता दी जाएगी
प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल के बालूघाट क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मज़बूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वे निरंतर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं और राहत एवं बचाव कार्यों में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जाए और उनके इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री शिमला से स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं।
MEDIA: TEXT
PLATFORM: WEBSITE/ YOUTUBE/ FACEBOOK/ WHATSAPP CHANNEL
SOURCE: DIPR HP
LANGUAGES: HINDI/ ENGLISH/ PUNJABI
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






