शिमला: चंबा और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुल्लू और मंडी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट
शिमला: चंबा और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुल्लू और मंडी के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट
शिमला – हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। चंबा और कांगड़ा में अधिकतम 43 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि लाहौल-स्पीति में 5 सेंटीमीटर बर्फ गिरी है। मौसम का यह असर अगले दो दिन तक बना रहेगा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक शोभित कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा और कांगड़ा के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि कुल्लू और मंडी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) हिमाचल प्रदेश से गुजरेगा, जिसके बाद 9 अक्टूबर से सभी जिलों में धूप खिलने की संभावना है।
शोभित कटियार ने यह भी बताया कि अक्टूबर की शुरुआत में बारिश सामान्य से 244% अधिक हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है।
MEDIA: AUDIO, VIDEO & TEXT
PLATFORM: WEBSITE/ YOUTUBE/ FACEBOOK/ WHATSAPP CHANNEL
SOURCE: BUREAU
LANGUAGES: HINDI/ ENGLISH/ PUNJABI
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






