शिमला: शिमला के रिज मैदान से पेड़ गायब होने पर बोले मुख्यमंत्री, अर्की कामधेनु कार्यक्रम FIR पर भी दिया जवाब
शिमला: शिमला के रिज मैदान से पेड़ गायब होने पर बोले मुख्यमंत्री, अर्की कामधेनु कार्यक्रम FIR पर भी दिया जवाब
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से पेड़ के गायब होने के मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर पेड़ को हटाया गया है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी जांच जरूर करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल उन्हें इसकी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन सरकार इस पर कार्रवाई करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने अर्की में कामधेनु योजना के कार्यक्रम के दौरान दर्ज FIR को लेकर कहा कि यह किसानों और पशुपालकों को लाभ देने वाला आयोजन था, जिसमें 15,000 महिलाओं को DBT के जरिए 36 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के दौरान जानबूझकर वीडियो बनाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। FIR अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि तथ्यात्मक जानकारी के आधार पर ही खबरें प्रकाशित की जाएं।
MEDIA: AUDIO, VIDEO & TEXT
PLATFORM: WEBSITE/ YOUTUBE/ FACEBOOK/ WHATSAPP CHANNEL
SOURCE: BUREAU
LANGUAGES: HINDI/ ENGLISH/ PUNJABI
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






