मुंबई: मूसलधार बारिश के बीच मोनोरेल में फंसे 582 यात्री, रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी सुरक्षित बाहर निकाले गए
मुंबई: मूसलधार बारिश के बीच मोनोरेल में फंसे 582 यात्री, रेस्क्यू ऑपरेशन से सभी सुरक्षित बाहर निकाले गए
मुंबई में मूसलधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। भारी बारिश के चलते चेंबूर के पास भक्ति पार्क और मैसूर कॉलोनी स्टेशनों के बीच एक एलिवेटेड मोनोरेल बीच रास्ते में ही फंस गई। मोनोरेल में उस समय 582 यात्री सवार थे। अचानक बिजली आपूर्ति में आई तकनीकी खराबी के कारण यह मोनोरेल ट्रैक पर ही रुक गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहत की बात यह रही कि बृहन्मुंबई नगर निगम की अग्निशमन टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। क्रेन की मदद से मोनोरेल की खिड़कियां तोड़ी गईं और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण था, लेकिन प्रशासन की तत्परता और टीमवर्क के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अच्छी खबर यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई और सभी 582 लोग सुरक्षित बचा लिए गए।
MEDIA: AUDIO, VIDEO & TEXT
PLATFORM: WEBSITE/ YOUTUBE/ FACEBOOK/ WHATSAPP CHANNEL
SOURCE: BUREAU
LANGUAGES: HINDI/ ENGLISH/ PUNJABI
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






