नई दिल्ली: मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाक़ात, प्रदेश मे आपदा की स्थिति से कराया अवगत
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाक़ात, प्रदेश मे आपदा की स्थिति से कराया अवगत
🌳 नई दिल्ली: मुख्यमंत्री सुक्खु ने पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाक़ात, आपदा राहत और पुनर्वास पर रखी मांग
वन भूमि में छूट और सेब बग़ीचों पर विस्तृत चर्चा
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति से मंत्री को अवगत कराया और आपदा प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए केंद्र से वन भूमि में आवश्यक छूट की मांग की।
एक-एक बीघा भूमि पुनर्वास के लिए मांगी
मुख्यमंत्री सुक्खु ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि राज्य के कई क्षेत्रों में भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ जैसी आपदाओं के कारण सैंकड़ों परिवार बेघर हो चुके हैं। ऐसे में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को पुनर्वास देने के लिए प्रत्येक परिवार को वन भूमि में एक-एक बीघा भूमि आवंटित करना चाहती है। इसके लिए वन (संरक्षण) अधिनियम में छूट की आवश्यकता है।
सेब बग़ीचों पर भी हुई चर्चा
मुलाक़ात में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच वन भूमि पर लगे सेब के बग़ीचों के प्रबंधन और कानूनी स्थिति को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कई किसान वन भूमि पर वर्षों से सेब की खेती कर रहे हैं, और अब उनकी आजीविका तथा उत्पादन प्रभावित हो रहा है, इसलिए केंद्र को इस पर स्पष्ट नीति बनानी चाहिए।
केंद्र से जल्द निर्णय की उम्मीद
मुख्यमंत्री सुक्खु ने भरोसा जताया कि केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों के पुनर्वास और कृषकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक नहीं, मानवीय मुद्दा है, और उन्हें केंद्रीय मंत्री से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
MEDIA: AUDIO-VIDEO & TEXT
PLATFORM: WEBSITE/ YOUTUBE/ FACEBOOK/ WHATSAPP CHANNEL
SOURCE: BUREAU
LANGUAGES: HINDI/ ENGLISH/ PUNJABI
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?






